📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / Bollywood Hungama
अपराध
टाइगर श्रॉफ केस: शूटर्स ने इमरान हाशमी के घर पर रेकी की, अभिनेता का घर ढूंढने में नाकाम
✍️ Amar Ujala · Mumbai
🗓 27 अक्टू. 2026, 08:36 AM
👁 3
टाइगर श्रॉफ केस में शामिल शूटर्स को अभिनेता इमरान हाशमी के घर की रेकी करने का भी निर्देश दिया गया था। अभिनेता के घर को ढूंढने में वे असफल रहे।
टाइगर श्रॉफ केस की जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। पता चला है कि इस मामले में शामिल शूटर्स को अभिनेता इमरान हाशमी के घर की रेकी करने का भी निर्देश दिया गया था। इमरान हाशमी को निशाना बनाने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। अधिकारी इस समय दोनों अभिनेताओं और इस मामले में शामिल शूटर्स के बीच के संबंध की जांच कर रहे हैं।