📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / Basarat (son of Dutta)
अपराध
जयपुर में कपड़ा व्यापारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपये लूटे गए
✍️ Amar Ujala · Rajasthan
🗓 27 अक्टू. 2026, 07:38 PM
👁 3
जयपुर के एक कपड़ा व्यापारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। दो अज्ञात बदमाश स्कूटी पर सवार होकर कर्मचारी से नकदी का बैग छीनकर भाग गए।
जयपुर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। कर्मचारी दुकानों से नकदी कलेक्शन करने के बाद कचौरी खाने के लिए रुका था। तभी दो अज्ञात बदमाश स्कूटी पर सवार होकर कर्मचारी से नकदी का बैग छीनकर भाग गए। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।