📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / David Howard
स्थानीय
दिल्ली में धूल से निपटने के लिए 70 मशीनें तैनात
✍️ Amar Ujala · Delhi
🗓 27 अक्टू. 2026, 05:46 AM
👁 3
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) वायु प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें (एमआरएसएम) तैनात करेगी।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) वायु प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए सड़कों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने जा रही है। इस योजना के तहत दिल्ली की सड़कों पर 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें (एमआरएसएम) तैनात की जाएंगी। एमसीडी इस परियोजना में अगले 10 वर्षों में ₹924 करोड़ रुपये खर्च करेगी।